{"_id":"65e617103e30cfdb3d0f02e3","slug":"home-guard-allowance-may-increase-four-times-in-uttar-pradesh-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Cabinet: होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Cabinet: होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाने का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी
Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
सार
यूपी में होमगार्ड स्वयंसेवकों का भत्ता बढ़ाया जा सकता है। इस संबंध में कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। भोजन भत्ता बढ़ाकर 120 रुपये किया जा सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : Social media
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में होमगार्ड स्वयंसेवकों का आहार भत्ता चार गुना बढ़ाया जा सकता है। वर्तमान में होमगार्ड स्वयंसेवकों को अंतरजनपदीय आवागमन के दौरान ड्यूटी भत्ते के अलावा 30 रुपये भोजन भत्ता मिलता है।
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई में अब होमगार्ड विभाग ने इसे बढ़ाकर 120 रुपये करने का प्रस्ताव किया है। इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा।
आबकारी विभाग में आएगी एकमुश्त समाधान योजना
आबकारी विभाग अपने बकाये को हासिल करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लाने की तैयारी में है। मंगलवार को कैबिनेट में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बता दें कि आबकारी विभाग का वर्ष 1956 से करीब 43 करोड़ रुपये बकाया है। अब ओटीएस के जरिए इस बकाये को हासिल करने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन