फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Holi will be played in four villages after eight days of mourning

Lucknow News: आठ दिन शोक के बाद खेली जाएगी चार गांवों में होली

Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Mar 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Holi will be played in four villages after eight days of mourning
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के चार गांवों में होली के आठवें दिन गुलाल उड़ेगा। यहां के लोग होली से आठ दिन तक शोक मनाते हैं। इन गांवों में तीन अप्रैल को होली खेली जाएगी।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डाॅ. संजय सिंह ने बताया कि पूर्वजों की माने तो करीब 700 साल पहले होली के दिन डलमऊ के राजा डलदेव पर जौनपुर के मुगल शासक शाहशर्की ने हमला कर दिया। मुगल शासक का सामना करने के लिए राजा डलदेव ने भी 200 सैनिकों के साथ युद्ध किया। इसमें राजा डलदेव मारे गए।
विज्ञापन

राजा की सुरक्षा में लगे इन्हीं चार गांव के कई लोग भी वीरगति को प्राप्त हुए। इसी शोक में खजुरी, सुबेदार का पुरवा, पम्पापुर, पूरे गोसाईं के लोग होली त्योहार पर शोक मनाते हैं। आठवें दिन यहां पर होली खेली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed