{"_id":"5e63892b8ebc3eeadb33b201","slug":"holi-special-trains-will-run-for-anand-vihar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए खुशखबरी, आनंदविहार के लिए दो और होली स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए खुशखबरी, आनंदविहार के लिए दो और होली स्पेशल ट्रेनें
Sat, 07 Mar 2020 05:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 07 Mar 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से आनंदविहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर दो और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन लखनऊ से व दूसरी वाराणसी से वाया लखनऊ आनंदविहार तक पहुंचेगी। 04221 स्पेशल लखनऊ से 11 से 16 मार्च तक शाम 5:15 बजे चलकर रात 3:30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 04222 स्पेशल आनंदविहार सुबह 5:30 बजे चलकर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद में ट्रेन का स्टॉपेज होगा। इसी क्रम में 10 से 15 मार्च तक 04223 स्पेशल वाराणसी से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर 2:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां से 10 मिनट बाद रवाना होकर रात 1.10 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी में 04224 स्पेशल आनंदविहार से 12 से 17 मार्च तक सुबह 7:15 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली होते हुए शाम सवा छह बजे लखनऊ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
यहां से चलकर सुल्तानपुर होते हुए रात 11:35 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन में आठ स्लीपर, आठ जनरल, थर्ड एसी एक, सेकेंड एसी की एक बोगी होगी। इन ट्रेनों से वेटिंग के करीब ढाई हजार यात्रियों को राहत मिल जाएगी।
Trending Videos
मुसाफिरों के लिए अतिरिक्त बोगियां
होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर मैलानी एक्सप्रेस में छह मार्च को गोरखपुर से स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया। वहीं लखनऊ जंक्शन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सात मार्च को लखनऊ जंक्शन से एक जनरल कोच लगेगा।
लखनऊ जंक्शन वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में सात मार्च को लखनऊ जंक्शन से एक स्लीपर व थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच, लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस में सात मार्च को लखनऊ जंक्शन व टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस में टनकपुर से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
लखनऊ जंक्शन वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में सात मार्च को लखनऊ जंक्शन से एक स्लीपर व थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच, लखनऊ जंक्शन छपरा एक्सप्रेस में सात मार्च को लखनऊ जंक्शन व टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस में टनकपुर से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।