Holi 2025: लखनऊ में व्यापारियों ने फूलों के गुलाल से खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई
लखनऊ में व्यापारियों ने फूलों के गुलाल से जमकर होली खेली। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इस मौके पर विभिन्न व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। होली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गणेशगंज व्यापार मंडल के सदस्यों ने फूलों के गुलाल से जमकर होली खेली। शाम करीब 4 बजे से 7.30 बजे तक होली खेली गई। इस मौके पर व्यापारियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
सभी ने फूलों के गुलाल संग खूब जोर शोर के साथ होली खेली। एक-दूसरे के गले लगकर होली की बधाई दी। होली मिलन के इस आयोजन की तैयारियां एक सप्ताह पहले से की गई थीं। इस खास मौके पर स्वादिष्ट व्यंजनों में ठंडाई, मलाई छेना, आइस्क्रीम, गुजिया, समोसे, ढोकला, गोलगप्पे सहित अन्य व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर गणेशगंज व्यापार मंडल के मुख्य पदाधिकारियों में अशोक मोतियानी, बलराम मौर्य, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश बदलानी, नरेश मोतियानी, सुशील गुप्ता, मनोज केसरवानी, केएस पांडेय, अमित तिवारी, नीरज अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.