फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hizbul and Jaish hatched a conspiracy to attack on Independence Day

यूपी एटीएस का खुलासा: स्वतंत्रता दिवस पर हिजबुल और जैश ने रची थी हमले की साजिश, पूछताछ में खुले राज

Sat, 12 Aug 2023 11:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 12 Aug 2023 11:16 PM IST
सार

एटीएस की जांच में सामने आया है कि अहमद रजा जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी वलीद के संपर्क में था। वालिद के कहने उसने एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी खरीदी थी। एटीएस ने इस पिस्टल को मुरादाबाद से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Hizbul and Jaish hatched a conspiracy to attack on Independence Day
अहमद रजा - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और जैश ए मोहम्मद ने यूपी में आतंकी हमले की साजिश रची थी। इसका खुलासा एटीएस की गिरफ्त में आए हिजबुल के संदिग्ध आतंकी अहमद रजा से पूछताछ में हुआ है। उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। हमला कहां होना था, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। एटीएस अहमद रजा के साथियों की तलाश में पश्चिमी उप्र के कई जिलों में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


 एटीएस की जांच में सामने आया है कि अहमद रजा जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकी वलीद के संपर्क में था। वालिद के कहने उसने एक ऑटोमेटिक पिस्टल भी खरीदी थी। एटीएस ने इस पिस्टल को मुरादाबाद से बरामद कर लिया है। वह हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर बॉय बुरहान वानी व जाकिर मूसा से प्रेरित था और उनको अपना आदर्श मानता था। उसके मोबाइल से जिहादी गतिविधियों से संबंधित वीडियो, फोटो और व्हाट्सएप व फेसबुक मैसेंजर चैट मिली है। इसमें अहमद रजा के पाकिस्तानी व अफगानी आतंकियों के संपर्क में होने और हथियारों की ट्रेनिंग लेने की पुष्टि हुई है। उसके मोबाइल में मुजाहिदीनों के लिये हथियारों की व्यवस्था करने की चैट व फोटो भी मिली है। वह तालिबानी सेना की स्पेशल फोर्स बदरी 313 कमांडो शाखा में शामिल होना चाहता था।
विज्ञापन


डीजीपी विजय कुमार ने कहा कि जांच के दृष्टिगत गोपनीय सूचनाओं को साझा नहीं किया जा सकता है। वहीं स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठनों के कमांडर के संपर्क में था फिरदौस

वहीं दूसरी ओर एटीएस की गिरफ्त में आए कश्मीर के अनंतनाग निवासी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी फिरदौस ने पूछताछ में बताया कि वह हिजुबल मुजाहिदीन व जैश ए मोहम्मद के पाकिस्तानी कमांडरों के लगातार संपर्क में है। उसका सगा चाचा गुलाम अहमद डार मुजाहिदीन था, जो वर्ष 1994 में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। वह अपने चाचा से प्रेरित था और जाकिर मूसा को अपना आदर्श मानता है। उसके मोबाइल से जाकिर मूसा का फोटो व अन्य जिहादी विडियो मिले हैं, जिसमें आतंकवादियों की शहादत का गुणगान किया गया है। ध्यान रहे कि फिरदौस ने ही मुरादाबाद निवासी अहमद रजा को बुलाकर अनंतनाग की पहाड़ियों मे हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी थी।


तिरंगा यात्रा पर भी रहेगी पैनी नजर

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। राजधानी में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों में एंटी सबोटाज चेकिंग के अलावा एटीएस के कमांडो तैनात किए जाएंगे। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। आयोजकों के साथ वार्ता कर सुनिश्चित कराया जा रहा है कि कहीं कोई असामाजिक तत्व इसकी आड़ में गड़बड़ी न फैला सके। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत दिल्ली समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत 248 कंपनी पीएसी, सात कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और तीन कंपनी एसडीआरएफ तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed