फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   History sheeter caught in kanpur

Lucknow News: लखनऊ का हिस्ट्रीशीटर कानपुर में करता था चेन लूट

Mon, 08 May 2023 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
History sheeter caught in kanpur
लखनऊ/कानपुर। बाजारखाला थाने के हिस्ट्रीशीटर राजेश कुमार को कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने चेन लूट की वारदात में गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसका सहयोगी भी दबोचा गया। दोनों के पास से कानपुर पुलिस ने 53 हजार रुपये, तमंचा बरामद किया है। राजेश पर कानपुर और लखनऊ में 31 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा ने बताया कि 15 दिन पहले नौबस्ता थानाक्षेत्र के प्रताप होटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार महिला को तमंचा दिखाकर चेन लूटी थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद से ही पुलिस इनके पीछे लग गई।
विज्ञापन

इस दौरान बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के एम ब्लॉक मार्केट में जिला पंचायत सदस्य की पत्नी, आवास विकास में कूड़ा फेंकने जा रही महिला और किदवईनगर के एन ब्लॉक में महिला से लूट कर दी। पुलिस ने हुलिये के आधार पर नमक फैक्टरी चौराहे के पास दोनों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की पहचान लखनऊ के बाजारखाला थानाक्षेत्र के मोतीझील निवासी राजेश कुमार और आजमगढ़ के जमालपुर गांव निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। राजेश के खिलाफ बाजारखाला में ही 23 मुकदमे दर्ज है और गैंगस्टर की भी कार्रवाई चल रही है।
वह बाजारखाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का दावा है कि राजेश ने एक महीने पहले के ब्लॉक में स्कूटी सवार से चेन लूट, दो महीने पहले नजीराबाद के 80 फीट रोड पर दो लोगों से चेन लूट, दामोदरनगर बर्रा में महिला से चेन लूट की वारदात कुबूली है।
पकड़े गए युवकों के पास एक बाइक बरामद हुई है, जो उन्नाव से चोरी हुई थी। इनके पास कानपुर, उन्नाव और लखनऊ के नंबर की नंबर प्लेट मिली हैं। दोनों बदमाश लूट को अंजाम देने के लिए लखनऊ में इकट्ठा होते थे और बाइक से ही कानपुर आते थे।

लूट के बाद यहां से लखनऊ भाग जाते थे। ये लूट का माल लखनऊ व आजमगढ़ में बेच देते थे। पुलिस चोरी के चेन खरीदने वाले सराफा व्यापारियों को भी ढूंढ रही है। जल्द ही टीमें लखनऊ और आजमगढ़ भेजी जाएंगी। पकड़े गए लुटेरों पर कमिश्नरी पुलिस ने आठ लूट की वारदात का खुलासा करने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed