फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   History-sheeter accused of elderly man's murder arrested.

Lucknow News: बुजुर्ग की हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter accused of elderly man's murder arrested.
लखनऊ। मड़ियांव के भरतनगर इंदलागंज निवासी नगर निगम से सेवानिवृत्त मगन बिहारी तिवारी (70) की शनिवार को चाकू मारकर हत्या और उनके पोते संकल्प पर हमले के आरोपी राजकुमार को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लखीमपुर कोतवाली सदर के ईदगाह राजगढ़ का निवासी है। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी नॉर्थ नवीन सिंह ने बताया कि घटनास्थल के पास स्थित देशी शराब के ठेके से पुलिस को आरोपी राजकुमार की सीसीटीवी फुटेज मिली थी। वारदात के बाद वह ई-ऑटो से भागते हुए दिखा था। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी लखीमपुर खीरी भाग गया था। वहां पहुंचने पर उसे लखीमपुर पुलिस का डर सताने लगा तो वह वापस लखनऊ आ गया। इसके बाद रविवार सुबह मड़ियांव पुल के पास से पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकुमार अपना खर्च चलाने के लिए कभी पुताई तो कभी कबाड़ का काम करता था। मौजूदा समय में वह एक टेंट हाउस में काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि काम की वजह से वह चाकू साथ लेकर चलता था।
विज्ञापन


बाइक पैर से टकराने पर किया था हमला
एडीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर वह मड़ियांव की कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने स्थित देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर लौट रहा था। सड़क पार करते समय संकल्प की बाइक उसके पैर से टकरा गई और विवाद होने लगा। आरोपी ने कबूल किया कि पहले उसने चाकू से संकल्प पर वार किया फिर पोते को बचाने पहुंचे बुजुर्ग मगन बिहारी पर वार कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर में दर्ज हैं आठ आपराधिक मामले
आरोपी लखीमपुर के सदर इलाके में वर्ष 2019 में हुई एक हत्या के मामले में भागा चल रहा था। लखीमपुर में उसके खिलाफ हत्या, अपहरण जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ लखीमपुर पुलिस गैंगस्टर की भी कार्रवाई कर चुकी है। आरोपी लखीमपुर पुलिस से बचने के लिए करीब आठ साल से मड़ियांव के भरतनगर में झोपड़ी डालकर रह रहा था। इसके बावजूद भी लखीमपुर या लखनऊ पुलिस को इस बात की भनक नहीं लगी।


शव वाहन के आगे लेट गया बेटा
मगन बिहारी तिवारी का शनिवार शाम पोस्टमार्टम हुआ और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी के बिना अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। भाजपा विधायक नीरज बोरा उनके घर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद घरवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। दोपहर में परिजन शव को गुलालाघाट के लिए लेकर निकले। शव वाहन जैसे ही सीतापुर हाईवे पर पहुंचा, उनका बेटा प्रदीप सड़क पर लेट गया और कार्रवाई की मांग करने लगा। परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रदीप को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मगन बिहारी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed