{"_id":"5fca20da8ebc3ecf656fd80a","slug":"hindu-yuva-vahini-warned-in-case-of-kidnapping-of-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण के मामले में हिंदू युवा वाहिनी ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण के मामले में हिंदू युवा वाहिनी ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
Fri, 04 Dec 2020 05:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के तंबौर इलाके में धर्मांतरण के लिए एक किशोरी को अगवा करने के मामले को लेकर गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। वाहिनी से जुड़े केके सिंह, उत्तम सिंह, अभिनव मिश्र आदि ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र के जरिए बताया कि तंबौर इलाके की एक किशोरी को जुबराइल ने अपने सहयोगियों की मदद से अगवा कर लिया है। यह लोग उसका धर्मांतरण कराना चाहते हैं। आरोप है कि तंबौर पुलिस इस मामले को लेकर कार्रवाई में हीला हवाली कर रही है।
विज्ञापन
वादी पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। इन लोगों ने एसपी से मांग की है कि शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। चेतावनी भी दी, कि यदि 72 घंटे में अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू युवा वाहिनी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन