फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hindu muslim celebrates muharram together in kanpur

मंच पर ताजिए रख शुरू हुई रामलीला, मुस्लिम बोले जय श्रीराम

Sat, 24 Oct 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
hindu muslim celebrates muharram together in kanpur

प्रदेश के कई हिस्से जहां सांप्रदायिक संघर्ष की आंच में झुलस रहे हैं वहीं बिधनू के कठारा गांव में हिंदू-मुसलमानों ने प्रेम और भाईचारे की ऐसी मिसाल पेश की कि गांव का हर शख्स वाह-वाह कर उठा।

विज्ञापन


यहां रामलीला के मंच पर मुहर्रम के ताजिए रखे गए। मंच के नीचे हिंदू-मुस्लिम गले मिले। करीब आधा घंटे तक ताजिए मंच की शान बने रहे और उसके बाद रामलीला शुरू हुई।
विज्ञापन


कठारा गांव में करीब 1600 हिंदू और साढ़े पांच सौ की मुस्लिम आबादी है। यहां हर साल दशहरे वाले दिन से रामलीला शुरू होती है। इस बार इसी दौरान मुहर्रम पड़ जाने से पुलिस के सामने सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के कई हिस्सों में बवाल के कारण गांव वाले भी सशंकित थे। इस पर थाने में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। दोनों पक्षों से मोहम्मद तसलीम, हलीम, दिलदार खां, आरिफ, बालेंद्र सिंह राठौर, कमल सिंह, अनिरूद्ध सिंह और अजय गुप्ता पुलिस के साथ बैठे।

शांति बनाए रखने के लिए निकाला रास्ता

hindu muslim celebrates muharram together in kanpur
पुलिस ने सुरक्षा का मुद्दा रखा और रामलीला व मुहर्रम में शांति बनाए रखने के लिए रास्ता बताने को कहा। दोनों पक्षों के लोगों ने काफी मंथन के बाद भाईचारे की नई मिसाल कायम करने का फैसला लिया।

तय हुआ कि इस बार रामलीला की शुरूआत मंच पर तजिए रखने के बाद की जाएगी। इस पहल से एक बार तो पुलिस वाले हक्का-बक्का रह गए, लेकिन जब दोनों पक्षों ने सहमति जताई तो पुलिस ने भी हामी भर दी।

गुरुवार रात को लीला के मंचन से पहले मुस्लिम भाई ताजिए लेकर पहुंचे तो हिन्दुओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद रामलीला के मंच पर ताजिए रखे गए, फिर रामलीला का मंचन शुरू हुआ तो मुस्लिम भाई भी भगवान के जयकारे लगाने में पीछे नहीं रहे और देखते ही देखते पूरा गांव गले मिलकर झूम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed