फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hightech solver gang caught in jee in kanpur

यूं पकड़ा गया रजनीकांत स्टाइल में नकल करने वाला छात्र

Tue, 07 Apr 2015 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
hightech solver gang caught in jee in kanpur

जेईई मेन परीक्षा में शनिवार को कानपुर के केडीएमए स्कूल बर्रा 8 में एक हाइटेक मुन्ना भाई पकड़ा गया। वह डिवाइस, माइक्रोफोन और सिम के माध्यम से सवालों के उत्तर लिख रहा था।

विज्ञापन


आईआईटी, एनआईटी और एआईईईई में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में केडीएमए स्कूल में बीना निवासी विकास गुप्ता भी परीक्षा दे रहा था।

कक्ष निरीक्षक ने विकास गुप्ता को ई डिवाइस और माइक्रोफोन के माध्यम से सवालों को हल करते देखा। उसे पकड़ लिया गया।
 
बताया गया कि विकास पहली पाली में आयोजित बीटेक और बीई की प्रवेश परीक्षा दे रहा था। विकास ने अपनी कमर पर डिवाइस फिट कर रखी थी।

इसमें लगा तार उसके कपड़ों के भीतर से होता हुआ उसकी गर्दन तक पहुंचाया गया था।

ऐसे सॉल्व हो रहा था पेपर

hightech solver gang caught in jee in kanpur

इस डिवाइस से एक सिम कार्ड और माइक्रोफोन के जरिए कोई बाहर से उसे सवालों के जवाब दे रहा था। डिवाइस के जरिए विकास सॉल्वर तक सवाल पहुंचा रहा था।

सॉल्वर माइक्रोफोन के जरिए सवालों के जवाब उस तक पहुंचा रहा था। यह डिवाइस आटो कॉल रिसीवर टेक्नोलॉजी से फिट की गई थी।

सवालों का उत्तर माइक्रोफोन के जरिए एक सॉल्वर बता रहा था। स्कूल की प्रधानाचार्य नीरू टंडन ने नकलची छात्र को पकड़ कर बर्रा थाना पुलिस को सौंप दिया।

इस मामले में गिरफ्तार परीक्षार्थी विकास गुप्ता से पूछताछ के बाद रविवार को पुलिस ने काकादेव कोचिंग मंडी से साल्वर गैंग के दो सदस्यों को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख रुपये में हुआ था सौदा

hightech solver gang caught in jee in kanpur

सूत्रों की मानें तो इन्हीं सदस्यों ने विकास की मुलाकात गैंग के मास्टर माइंड मोनू से कराई थी। पुलिस ने विकास को जेल भेज दिया है।

वहीं मोनू की तलाश में इलाहाबाद पहुंची टीम को दबिश के बावजूद सफलता नहीं मिली है। सीओ गोविंद नगर ओपी सिंह ने बताया केडीएमए स्कूल की प्रिंसिपल नीरू टंडन की तहरीर पर विकास के खिलाफ नकल अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इस गैंग से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आये हैं। टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विकास ने पुलिस को बताया कि मोनू से जेईई मेन परीक्षा पास कराने का सौदा तीन लाख में तय हुआ था। पूरी रकम नहीं दे पाने की वजह से मोनू ने उसकी 12वीं की मार्कशीट अपने पास रख ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed