फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highcourt to investigate in death in dengue case.

डेंगू से मौतों की जांच हम खुद करवाएंगे: हाईकोर्ट

Tue, 18 Oct 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
 highcourt to investigate in death in dengue case.

राजधानी में डेंगू से मौतों और इसकी रोकथाम में अफसरों की लापरवाही से नाखुश हाईकोर्ट ने कहा है कि अब वह खुद इसकी जांच कराएगा। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा, डेंगू को रोक पाने में राज्य सरकार नाकाम रही।

विज्ञापन


अफसर भी आदेशों का ठीक से पालन नहीं कर रहे। लिहाजा हमें खुद ही तकनीकी विशेषज्ञों की हाई पावर कमेटी बनानी होगी और पूरी जांच अपनी निगरानी में करानी होगी।
विज्ञापन


जस्टिस अमरेश्वर प्रसाद साही और जस्टिस डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने स्वास्‍थ्य एवं चिकित्सा‌ विभाग, एलडीए, आवास विकास परिषद और नगर निगम के अफसरों के दाखिल किए गए 200 पेज के हलफनामे पर कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने 19 सितंबर को स्पष्ट आदेश देकर स्वास्‍थ्य एवं चिकित्सा विभाग और नगर विकास विभाग को मिलाकर एक टीम बनाने और डेंगू की रोकथाम के लिए कदम उठाने के लिए कहा था।

कोर्ट की निगरानी में हाईपावर कमेटी करेगी जांच

 highcourt to investigate in death in dengue case.

याचिकाकर्ताओं में शामिल सुरेश कुमार पांडेय के अधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी के मुताबिक अदालत ने लापरवाही बरतने पर अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि हम खुद हाई पावर कमेटी बनाकर पूरे घटनाक्रम की जांच कराएंगे।

डेंगू फैलने की वजहों, इससे लोगों को बचाने के लिए की गई तैयारियों, अस्पतालों में पहले से किए गए इंतजामात, डेंगू फैलने पर नगर निगम, एलडीए और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए गए कदमों की जांच की जाएगी।

भविष्य में डेंगू न फैले और इससे नागरिकों की मौतें न हों, इसके लिए कमेटी कार्ययोजना तैयार करेगी। अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी, जिसमें इन विभागों को अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed