{"_id":"3d41fe67a71357046271f19a51bf7972","slug":"highcourt-talk-about-women-comandos-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ट्रेनों में महिला कमांडों की तैनाती पर गौर करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ट्रेनों में महिला कमांडों की तैनाती पर गौर करें'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 07 Sep 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने राज्य सरकार को ट्रेनों में महिला कमांडो की तैनाती पर गौर किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना और जस्टिस राकेश श्रीवास्तव की खंडपीठ ने शनिवार को यह आदेश रेलयात्रियों की सुरक्षा मामले में लंबित याचिका पर दिया।
अदालत ने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा संबंधी मामले में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के सुझावों पर एडीजीपी रेलवे सरकार से चर्चा कर लें।
सुल्तानपुर में महिला रेलयात्रियों से छेड़छाड़ को लेकर हुए बवाल संबंधी ‘अमर उजाला’ में छपी खबर का संज्ञान लेकर कोर्ट ने रेलयात्रियों की सुरक्षा मामले में पहले कई अहम निर्देश दिए थे।
शासकीय अधिवक्ता रिशाद मुर्तजा के मुताबिक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने इस मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल किया, जिसमें रेलयात्रियों की सुरक्षा संबंधी कई सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को तय की है।