{"_id":"5f6c6b1c9001db73a43702e1","slug":"highcourt-summoned-two-engineers-of-pwd","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवमानना मामले में पीडब्लूडी के दो अभियंता हाईकोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवमानना मामले में पीडब्लूडी के दो अभियंता हाईकोर्ट में तलब
Thu, 24 Sep 2020 03:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Sep 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने न्यायालय आदेशों की अवमानना के एक मामले में लोक निर्माण विभाग के दो मुख्य अभियंताओं आरआर सिंह व राजपाल सिंह को 28 सितंबर को तलब किया है।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आलोक माथुर ने यह आदेश अनिल कुमार वर्मा की अवमानना याचिका पर दिया। याची का कहना था कि उसने सेवानिवृत्ति के बाद दिए जाने वाले लाभों के लिए एक याचिका, रिट कोर्ट में दायर किया था। जिस पर रिट कोर्ट ने गत 11 फरवरी को निर्देश दिया था कि याची को सेवानिवृत्ति के बाद दिए जाने वाले लाभों के आदेश का पालन दो माह में किया जाए।
विज्ञापन
इसके बावजूद दोनों मुख्य अभियंताओं ने रिट कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया और याची को देयों के भुगतान में कोई विवाद न होने पर भी उसे लाभ नहीं दिया गया, जो अदालत के आदेशों की अवमानना है।
विज्ञापन
कोर्ट ने इस मामले मे पक्षकार दोनों मुख्य अभियंताओं को 28 सितंबर को अदालत में पेश होने के निर्देश दिए हैं।