फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   highcourt advocates protest at ayodhya highway

हाईकोर्ट में प्रवेश पर रोक लगने नाराज वकीलों ने जाम किया अयोध्या हाईवे, सात घंटे प्रदर्शन

Tue, 06 Apr 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
highcourt advocates protest at ayodhya highway
लखनऊ। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के परिसर में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इस प्रतिबंध के दायरे में वकीलों को भी रखा गया। जिन वकीलों के मुकदमों की सुनवाई थी, सिर्फ ही प्रवेश दिया जा रहा था। इस आदेश की जानकारी मिलते ही वकील नाराज हो गए और हाईकोर्ट के सामने अयोध्या हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वकीलों के प्रदर्शन से सात घंटे तक अयोध्या हाइवे, शहीद पथ, गोमतीनगर व विभूतिखंड इलाके में यातायात प्रभावित रहा। देर शाम करीब सात बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ तो यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना संक्रमित मिलने का आकड़ा पिछले तीन-चार दिनों में हजार के पार पहुंच गया है। इसे देखते हुए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने लखनऊ खंडपीठ में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सोमवार को जब वकील हाईकोर्ट पहुंचे तो वहां सिर्फ उन्हीं वकीलों को जाने दिया गया, जिनके मुकदमे लगे हैं। अन्य वकीलों व वादकारियों को बाहर ही रोक दिया गया। इससे नाराज वकीलों की पहले तो गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से कहासुनी हुई, फिर वे भारी संख्या में हाईकोर्ट के सामने लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। हाइवे जाम करने की सूचना पर विभूतिखंड, चिनहट, गोमतीनगर, गाजीपुर व इंदिरानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस अधिकारी वकीलों को शांत कराने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

आसपास के इलाके में लगा भीषण जाम
वकीलों के प्रदर्शन के कारण अयोध्या हाइवे, गोमतीनगर, विभूतिखंड व शहीद पथ पर भीषण जाम लग गया। लोगों को वाहन निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात काफी बद से बदतर होते चले गए, लेकिन पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। वकीलों के सामने से जो भी निकलने की कोशिश कर रहा था, उसके वाहनों की चाबियां निकाल ली जा रही थीं। इससे लोगों ने आसपास के सर्विस व लिंक रोड का सहारा लिया तो वहां भी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। हर तरफ वाहनों के पहिये थम गए थे। अयोध्या हाइवे व शहीद पथ की स्थिति काफी खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड संक्रमण रोकने के लिए लगा प्रतिबंध
एडीसीपी पूर्वी जोन एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में कोविड संक्रमण को लेकर प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। सिर्फ जिनकी तारीख थी उनको ही प्रवेश दिया जा रहा था। प्रदर्शन की सूचना पर आसपास के कई थानों की पुलिस बुला ली गई थी। पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद थी। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने सर्विस व लिंक रोड पर डायवर्जन दे दिया था। देर शाम को स्थित सामान्य हो गई। प्रदर्शन के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।

बार ने नहीं किया प्रस्ताव
अवध बार के अध्यक्ष एचजीएस परिहार ने बताया कि अवध बार की तरफ से इस विरोध प्रदर्शन का कोई प्रस्ताव नहीं किया गया था। बार के चुनावी माहौल में कुछ वकीलों ने यह विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed