{"_id":"686f64a459451476b107e239","slug":"high-voltage-cable-cut-due-airtel-digging-darkness-prevails-70-villages1-5-lakh-population-troubled-electric-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: खोदाई के दौरान केबल कटा... अंधेरे में डूबे रहे 70 गांव, 1.5 लाख की आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: खोदाई के दौरान केबल कटा... अंधेरे में डूबे रहे 70 गांव, 1.5 लाख की आबादी की बिजली गुल
Thu, 10 Jul 2025 12:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:39 PM IST
सार
अधिशासी अभियंता ने कहा कि मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने बिना अनुमति के ही खोदाई शुरू कर दी। इस दौरान केबल कटने से कई जगहों के फीडर बंद हो गए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एयरटेल की ओर से केबल बिछाने के लिए खोदाई के दौरान मंगलवार की रात दो उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति करने वाला 33 केवी भूमिगत केबल कट गया। इससे 1.5 लाख आबादी की बिजली गुल हुई। इस समस्या के करीब 45 मिनट बाद वैकल्पिक व्यवस्था से ओल्ड उपकेंद्र की बिजली चालू की गई, लेकिन न्यू उपकेंद्र सुबह चालू हो सका। इससे 70 गांवों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात 12 बजे मोबाइल कंपनी के कर्मचारियों ने नेट फाइबर केबल बिछाने के लिए बिना अनुमति के ही सीएचसी के पास नेशनल हाईवे की खोदाई शुरू कर दी। इस दौरान केबल कटने से यूपीएएल, सीएचसी, जेल, सिसेंडी, मेमौरा एयरफोर्स स्टेशन, धनुवासाड, फत्तेखेड़ा, कनकहा फीडर बंद हो गए। साथ ही न्यू पावर हाउस से पोषित कस्बे मोहनलालगंज, मऊ की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: बलरामपुर में इस्लामिक दावा केंद्र और कई जिलों की डेमोग्राफी बदलना था मंसूबा; निशाने पर रहती थी ऐसी महिलाएं
विज्ञापन
रात में ही कटे केबल को बदलने का काम शुरू हुआ। बुधवार सुबह 6:30 बजे काम पूरा हुआ तब न्यू उपकेंद्र की बिजली बहाल हो सकी। श्रवण कुमार ने बताया कि मोबाइल कंपनी ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है। उधर, बिजली चालू होने के कुछ देर बाद ही ओल्ड उपकेंद्र में 11 केवी केबल में धमाका हो गया, जिससे दोबारा एक घंटे के लिए बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
ये भी पढ़े- UP: घोड़े को छोड़ गया बेटा, कुत्ते को भी नहीं ले गया साथ, पुलिस ने अब इन्हें सौंपा; छांगुर पर होगी ये कार्रवाई
ओशोनगर सहित कई इलाकों में रहा संकट
न्यू आलमबाग उपकेंद्र इलाकों में बुधवार सुधार कार्य के कारण सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ओशोनगर, कनोसी, मानक नगर की बिजली ठप रही। बिजली संकट से आजिज लोगों ने जेई एवं एसडीओ को कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। उधर, विकासनगर, अहिवरनपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया। यहां दूसरे स्रोत से बिजली चालू की गई।