फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High speed e-auto collided with a cart, child died after falling from mother's lap

Lucknow News: तेज रफ्तार ई ऑटो ठेले से टकराया, मां की गोद से गिरकर बच्चे की मौत

Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
High speed e-auto collided with a cart, child died after falling from mother's lap
अभ्यांश की फाइल फोटो।
सरोजनीनगर। सरोजनीनगर में रविवार दोपहर सवारी लेकर जा रहा तेज रफ्तार ई ऑटो अनियंत्रित होकर एक सब्जी के ठेले से टकरा गया। हादसे में ऑटो में बैठी कोमल की गोद में बैठा चार साल का अभ्यांश सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हादसे में कोमल व दो अन्य लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन



बिजनौर के कमलापुर में रहने वाले राजगीर अरविंद रावत के मुताबिक पत्नी कोमल (23), बेटे अभ्यांश (4) को लेकर ई ऑटो से बंथरा बाजार जा रही थी। ऑटो में उन्नाव जिले के सोहरामऊ निवासी गोले प्रसाद (45) और दरोगा खेड़ा के मुलायम यादव (30) भी सवार थे। पुलिस ने बताया कि कानपुर रोड पर कृष्णलोक कॉलोनी के पास अचानक तेज रफ्तार ई ऑटो अनियंत्रित होकर एक सब्जी के ठेले से टकरा गया। हादसे में कोमल की गोद से अभ्यांश गिरकर घायल हो गया। वहीं कोमल, गोले और मुलायम को भी चोट लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभ्यांश को मृत घोषित कर दिया। घायल कोमल को डॉक्टरों ने लोकबंधु अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं गोले व मुलायम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अरविंद का आरोप है कि आरोपी टेंपो चालक नशे में गाड़ी चला रहा था। अरविंद के परिवार में पत्नी व बेटे के अलावा एक बेटी काव्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed