फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high speed bike rammed into kiosk In Lucknow young man died he was returning home from duty

Lucknow News: तेज रफ्तार बाइक गुमटी में घुसी... युवक की मौत, ड्यूटी से लौट रहा था घर; रास्ते में हादसा हो गया

Fri, 13 Jun 2025 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 06:55 PM IST
सार

लखनऊ में तेज रफ्तार बाइक गुमटी में जा घुसी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
high speed bike rammed into kiosk In Lucknow young man died he was returning home from duty
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी में जा घुसी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए थे। युवक की पहचान रायबरेली के सुदौली गांव निवासी विशाल (22) के रूप में हुई। वह ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव की है। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक विशाल चिनहट में टाटा मोटर्स में काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे ड्यूटी करके बाइक से घर जा रहे थे। भावा खेड़ा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Lucknow: चारबाग रेलवे स्टेशन के आउटर पर मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार, चल रहे हैं सात आपराधिक मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल व अन्य दस्तावेज की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। विशाल के परिवार में पिता महादेव, मां राजकुमारी और दो भाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed