फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Criminal arrested after encounter at Charbagh railway station outer

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन पर मुठभेड़... पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, पहले से दर्ज हैं सात केस

Fri, 13 Jun 2025 01:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के आउटर पर मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार किया गया है। जीआरपी की बदमाश से मुठभेड़ शुक्रवार सुबह हुई।

विज्ञापन
Lucknow: Criminal arrested after encounter at Charbagh railway station outer
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने जीआरपी टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी पर पहले से सात एफआईआर दर्ज हैं। आरोपी हरदोई का रहने वाला है, जिसके पास से दो मोबाइल फोन व कैश बरामद हुआ है।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इन दिनों चेकिंग अभियान चला रही है। आउटर, रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार रात भी जीआरपी प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। 
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोककर उससे पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच उसने तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। बदमाश की पहचान हरदोई निवासी फिरोज के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों, बदमाशों का अड्डा बन रहा चारबाग

चारबाग रेलवे स्टेशन बदमाशों व चोरों का अड्डा बनता जा रहा है। अवैध तमंचे लेकर स्टेशन पर लोग प्रवेश कर रहे हैं। न कहीं उनकी जांच हो रही है, न ही सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इतना ही नहीं मोबाइल चोरी की घटनाएं भी स्टेशन पर बढ़ रही हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं।



बृहस्पतिवार रात चारबाग स्टेशन पर जीआरपी की टीम चेकिंग कर रही थी। प्लेटफॉर्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ के दौरान उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जीआरपी की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। -अमित कुमार सिंह, सीओ जीआरपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed