फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court tough acts on badaun rape case

बुरे फंसे अखिलेश, गैंगरेप केस पर हाईकोर्ट भी सख्त

Tue, 03 Jun 2014 11:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
high court tough acts on badaun rape case

इलाहाबाद स्थित उच्च्ा न्यायालय की लखनऊ खंड पीठ ने बदायूं दो बहनों के रेप और हत्याकांड पर सख्त रुख अपनाया है।

विज्ञापन


जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा की अध्यक्षता में गठित इस हुई बेंच ने सरकार को अदालत में एफआईआर की कॉपी और पोस्ट मार्टम रिर्पोट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

उधर, राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि सरकार इस मामले में गंभीरता दिखा रही है और कई बड़े आला अधिकारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन कोर्ट में सीबीआई जांच के ऑर्डर को अदालत में पेश नहीं कर सकी है।

वकील नेल्स लेनन का कहना है कि सरकार अदालत में सीबीआई जांच के आदेश की प्रति भी अदालत में पेश करे। लेनन ने इस पर एक जनहित याचिका भी दायर की है। मामले की अगली सुनवाई सात दिन बाद होगी।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव गृह भी नपे

high court tough acts on badaun rape case

बदायूं रेप और मर्डर केस में देश भर में आलोचना का सामना कर रही प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला करते हुए प्रमुख सचिव गृह को हटा दिया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला बदायूं में हुए रेप और मर्डर केस में हो रही प्रदेश सरकार की किरकिरी और शासन व्यवस्‍था में ढील के कारण उठाया।

गौरतलब है कि सूबे की सरकार पर मामले में कार्रवाई करने का दबाव बढ़ता जा रहा है, दबाव बढ़ता देख मुख्यमंत्री अखिलेश ने सीबीआई जांच के लिए भी हामी भर दी है।

और सियासत भी जारी है...

high court tough acts on badaun rape case

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से बदायूं मामले पर जमकर सियासत हो रही है। रविवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की थी।

वहीं, भाजपा की महिला मोर्चा ने मामले पर विरोध जताने के लिए सोमवार को एनेक्सी का घेराव किया था।

उधर, राहुल गांधी, मीरा कुमार, रामविलास पासवान जैसे बड़े नेता भी बदायूं जाकर पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं। इसके अलावा सोमवार को राज्यपाल बी.एल जोशी ने भी मुख्‍यमंत्री से मुलाकात कर इस घटना की पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed