Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court shocked after KGMU refused to admit woman who died after being poisoned

Lucknow News: केजीएमयू में जहर का शिकार महिला को भर्ती करने से इन्कार के बाद मृत्यु होने पर हाईकोर्ट स्तब्ध

Mon, 16 Feb 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
High Court shocked after KGMU refused to admit woman who died after being poisoned
हाईकोर्ट।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में आधी रात को एक गंभीर मरीज को बिस्तर न होने का हवाला देकर भर्ती करने से इन्कार करने की घटना पर हाईकोर्ट ने आक्रोश व्यक्त किया है। कथित तौर पर जहर का शिकार हुई महिला की इलाज न मिलने के कारण अगले दिन मृत्यु हो गई थी। इस गंभीर मामले की सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने कहा कि मुख्य सचिव को इस मामले को देखने और 19 मार्च को अगली सुनवाई पर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया कि रिपोर्ट में प्रमुख सचिव (गृह) के व्यक्तिगत हलफनामे को भी शामिल किया जाए। ऐसा न होने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया जा सकता है। न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन और न्यायमूर्ति बबिता रानी की खंडपीठ ने इस घटना को ''स्तब्ध'' करने वाला बताया। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि जब राजधानी का प्रमुख मेडिकल कॉलेज ही आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बिस्तर न होने के कारण वापस भेज देता है, तो यह प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


फोरेंसिक जांच में अत्यधिक देरी पर भी जताई आपत्ति

हाईकोर्ट ने इस मामले में फोरेंसिक जांच में हुई अत्यधिक देरी पर भी गहरी आपत्ति जताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के विसरा नमूने 26 सितंबर, 2025 को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन चार महीने बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। खंडपीठ ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों का यह कर्तव्य है कि वे फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कर्मचारियों की कमी या प्रयोगशालाओं की संख्या कम होने जैसी कोई समस्या है, तो सरकार को अपनी सुस्ती छोड़कर सक्रिय और उचित कदम उठाने चाहिए। यह उम्मीद नहीं की जाती कि प्रत्येक नागरिक को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए भी न्यायालय का सहारा लेना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

यह सुनवाई उर्मिला की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर हो रही थी, जो बहराइच के खैरीघाट थाने में कथित दहेज हत्या मामले में दर्ज एफआईआर से संबंधित थी। कोर्ट ने केजीएमयू की एक रिपोर्ट का अवलोकन किया, जिसमें बताया गया कि 29 अगस्त, 2025 को लगभग ढाई बजे जब पीड़िता को गंभीर हालत में केजीएमयू ले जाया गया, तो अस्पताल ने रात 10 बजे चूहे मारने की दवा से जहर दिए जाने का संदेह व्यक्त किया था। हालांकि, उन्हें केजीएमयू में भर्ती नहीं किया जा सका, क्योंकि केजीएमयू ने कोई बिस्तर उपलब्ध न होने के कारण बलरामपुर या आरएमएल अस्पताल से संपर्क करने को उन्हें वापस भेज दिया, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि केजीएमयू जैसे प्रमुख संस्थान द्वारा आपातकालीन उपचार के लिए लाए गए मरीज को केवल बिस्तरों की अनुपलब्धता के आधार पर वापस भेजना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed