फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court scolds state government on taking dengue casually

हाईकोर्ट की फटकार: दो वकीलों की शोकसभा हो गई और आप कहते हैं डेंगू से एक मौत

Wed, 05 Oct 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
high court scolds state government on taking dengue casually
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
डेंगू पर राज्य सरकार के लापरवाह रवैये पर हाईकोर्ट ने जमकर फटकार लगाई है। इतना ही नहीं सख्त कदम न उठाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के जस्टिस साही और विजय लक्ष्मी की बेंच ने राज्य सरकार के दो प्रमुख सचिवों को जमकर लताड़ लगाई और कहा क‌ि शहर में इतनी मौतें हो जाने के बाद भी बचाव के लिए कदम उठाने के बजाय बस कागजों पर काम हो रहा है। 

कोर्ट ने शहर में हुई डेंगू की मौतों पर बनी सरकारी रिपोर्ट पर भी हैरानी जताई और कहा क‌ि हम खुद डेंगू से मरे दो वकीलों की शोकसभा कर चुके हैं जबकि आप कह रहे हैं क‌ि डेंगू से शहर में अब तक एक ही मौत हुई। कोर्ट ने सवाल किया कि ये रिपोर्ट किस तरह से तैयार की गई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने ये गुस्सा चिकित्सा व स्वास्थ्य और अर्बन डेवेलपमेंट के दो प्रमुख सचिवों पर उतारा और उन्हें 7 अक्टूबर तक ठोस उपाय करने का अल्टीमेटम दिया। कोर्ट ने कहा क‌ि ऐसा न होने की स्थिति में उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने राज्य सरकार से भी सवाल किया क‌ि सरकार केंद्र से 60 हजार मच्छरदानियों की मांग कर रही है लेकिन आपने अपने स्तर पर क्या किया? कोर्ट ने राज्य सरकार की लापरवाही पर जबरदस्त गुस्सा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed