Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High Court order and government order complied with In case of Legislative Council proceedings ad-hoc teachers

विधान परिषद कार्यवाही: तदर्थ शिक्षकों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश व शासनादेश का होगा अनुपालन

Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
सार

तदर्थ शिक्षकों के मामले में हाईकोर्ट के आदेश व शासनादेश का अनुपालन होगा। विधान परिषद में निर्दल समूह के विधायकों ने नियमितीकरण का मुद्दा उठाया। भाजपा के विधायकों ने भी माध्यमिक शिक्षा मंत्री को इस मुद्दे पर घेरा। 

विज्ञापन
High Court order and government order complied with In case of Legislative Council proceedings ad-hoc teachers
शिक्षक दिवस। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में तैनात रहे तदर्थ शिक्षकों को वेतन जारी करने संबंधित शासनादेश व उनके मामले में हुए उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विधान परिषद में निर्दल समूह के विधायकों की ओर से तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण व वेतन का मुद्दा उठाए जाने पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


निर्दल समूह के ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने नियम 105 के तहत यह मुद्दा उठाते हुए तदर्थ शिक्षकों को वेतन देने, उनके नियमितीकरण के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मिर्जापुर, देवीपाटन आदि मंडलों में तदर्थ शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में नेता सदन की ओर से बुलाई बैठक भी बेनतीजा रही है।

विज्ञापन

तदर्थ शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा

इस पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को वेतन देने का दायित्व प्रबंध तंत्र का है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है और नियमानुसार रखे गए शिक्षकों को वेतन दिया जा रहा है। इसका निर्दल समूह व भाजपा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, श्रीचंद्र शर्मा ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि तदर्थ शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री की बात विभाग के अधिकारी नहीं सुनते हैं

देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री की बात विभाग के अधिकारी नहीं सुनते हैं। उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और कहा कि न तो वह लाचार हैं न ही किसी के वश में हैं। यहां तो अपने ही अपने को झुकाने का प्रयास कर रहे हैं। विभाग सुप्रीम कोर्ट के, हाईकोर्ट के और शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएंगी। सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने भी इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed