फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high court gave instruction to include six shiksha mitra in exams

सहायक शिक्षक भर्तीः अपील करने वाले 6 शिक्षामित्रों को राहत, परीक्षा में शामिल करने का आदेश

Thu, 03 Jan 2019 11:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 03 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
high court gave instruction to include six shiksha mitra in exams
डेमो
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2017 के परिणाम का इंतजार कर रहे शिक्षामित्रों को छह जनवरी को होने जा रही सहायक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा में शामिल करने के निर्देश इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने दिए हैं। इस संबंध में छह शिक्षामित्रों ने विशेष अपील दायर कर राहत मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में साफ किया कि यह निर्णय केवल इन छह अपीलकर्ताओं के लिए ही है। इन्हें अस्थायी तौर पर परीक्षा में शामिल होने दिया जाए। 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए 6 जनवरी को परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थी का टीईटी पास होना अनिवार्य योग्यता रखी गई थी।
विज्ञापन


अपील पर सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस सौरभ लवानिया ने कहा कि याची परीक्षा में शामिल होने की अंतरिम राहत चाहते हैं। दूसरी ओर प्रदेश सरकार इसका विरोध कर रही है। वह मामले की अंतिम रूप से सुनवाई भी चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि इसी मामले में केवल मौजूदा अपील पर सुनवाई काफी नहीं है, एक अन्य अपील भी लंबित है, जिस पर सुनवाई भी जरूरी होगी। इतने कम समय को देखते हुए व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है कि दोनों अपील पर निर्णय लिया जा सके। ऐसे में अपीलकर्ताओं द्वारा मांगी गई अंतरिम अपील को स्वीकार किया जाता है। इससे पहले 22 दिसंबर को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed