फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court asked reply from state government on death of dalit man.

Lucknow: दलित युवक की मौत मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब, पुलिस की पिटाई से हो गई थी मौत

Sat, 26 Oct 2024 12:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 26 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने लखनऊ में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। युवक की मौत पुलिस की पिटाई से हुई थी।

विज्ञापन
High court asked reply from state government on death of dalit man.
- फोटो : ANI

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने दलित युवक अमन कुमार गौतम की मौत के मामले में राज्य सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति ओम प्रकाश शुक्ल की खंडपीठ ने अमन की पत्नी और बहन की याचिका पर यह निर्णय दिया।

विज्ञापन


पत्नी रोशनी व बहन का कहना है कि 13 अक्तूबर को विकासनगर के अंबेडकर पार्क में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई। पार्क के पास खड़े अमन गौतम को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोप है कि पुलिस ने उसे मारा-पीटा। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए अमन को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में राहुल गांधी ने सपा के लिए साफ किया रास्ता...इसलिए मैदान से हटी कांग्रेस; बेहद सोच समझकर उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तांत्रिक ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गांव के किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था


उन्होंने कहा कि अमन के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने घटना की एफआईआर भी दो दिन बाद दर्ज की थी। इसका वीडियो बनाया गया था। इसके बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के पहले शरीर पर चोटों के निशान का जिक्र नहीं किया गया। उन्होंने मामले की जांच किसी अन्य एजेंसी से कराने की भी गुजारिश की है।

उधर, सरकारी वकील ने मामले में जवाब दाखिल करने को समय देने का आग्रह किया। इस पर कोर्ट ने राज्य सरकार के वकील को पहले हुए पोस्टमार्टम की वीडियो रिकार्डिंग के साथ जवाबी हलफनामा पेश करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया। इसके बाद याचिका को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed