फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   High court asked for report about monumant security.

सख्त हुआ हाईकोर्ट : स्मारकों की हिफाजत के लिए क्या किया, रिपोर्ट पेश करें

Thu, 15 Feb 2024 12:01 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Feb 2024 12:01 PM IST
सार

सुनवाई के दरम्यान अदालत को बताया गया कि भूलवश सीनियर रजिस्ट्रार के समक्ष रिपोर्ट नहीं  पेश की जा सकी। कोर्ट ने मामले में जवाबी हलफनामा भी मांगा था।

विज्ञापन
High court asked for report about monumant security.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने शहर की संरक्षित स्मारकों की हिफाजत व अतिक्रमण मुक्त बनाने के संबंध में किए गए कामों की रिपोर्ट पीठ के सीनियर रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


अदालत ने इस बाबत पहले ही आदेश दिए थे। सुनवाई के दरम्यान अदालत को बताया गया कि 19 सितंबर को मामले में जरूरी कार्रवाई का दिया गया आदेश भूलवश सीनियर रजिस्ट्रार के समक्ष पेश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वरुण गांधी: दोनों विकल्प खोले हुए हैं, इंडिया गठबंधन से पा सकते हैं टिकट, पीएम मोदी से भी की मुलाकात


न्यायमूर्ति एआर मसूदी और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी की याचिका पर दिया। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार व नगर निगम को संरक्षित स्मारकों की हिफाजत व अतिक्रमण मुक्त बनाने का आदेश दिया था। साथ ही दोनों से पूछा था कि लखनऊ व आसपास के संरक्षित स्मारकों की हिफाजत और उनको अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए हैं?

कोर्ट ने इस मामले में 2013 में दाखिल जनहित याचिका पर राज्य सरकार व नगर निगम से जवाबी हलफनामा भी मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed