मोदी और राहुल पर हो सकता है आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके कारण आज वाराणसी में मोदी के नामांकन और लखनऊ में राहुल के रोड शो के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।
केंद्रीय व राज्य की खुफिया एजेंसियों के अभी तक के इनपुट का हवाला देते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित जिलों, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।
सुरक्षा प्रबंधों को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए एनेक्सी के मीडिया सेंटर में डीआईजी लोक शिकायत ए सतीश गणेश ने कहा कि वाराणसी में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी नामांकन करेंगे और लखनऊ में कांग्रेस के राहुल गांधी रोड शो करेंगे।
आतंकी संगठनों से खतरा
डीआईजी ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि मोदी और राहुल को आतंकी संगठनों से खतरा होने की आईबी व अन्य एजेंसियों ने क्या जानकारी दी है।
डीआईजी ने कहा कि वाराणसी में पूर्व में आतंकियों द्वारा विस्फोट की जो घटना की गई, वह नामांकन स्थल के नजदीक ही है। इस बिंदु को भी अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
उन्होंने कहा कि एटीएस व एसटीएफ की टीमें वाराणसी में पहले से ही मौजूद हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनकी कार्यक्रम स्थल पर तैनाती भी की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना दावा कर सकते हैं कि किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।
मोदी के लिए खास तैयारी
उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले दिनों गुजरात में जो नामांकन किया था, उसमें अपेक्षा से अधिक लोग आ गए थे।
डीआईजी ने सतर्कता के लिए अलर्ट सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के लिए भी है।
ऐसे ही राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान सुरक्षा के हर कदम उठाते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव जरूरी उपाय करने को कहा गया है।
उम्मीद की जा रही है कि गुजरात की तरह ही वाराणसी में भी मोदी भारी जनसैलाब उमड़ सकता है। अतः प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।
पहले भी हो चुका है हमला
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को पिछले वर्ष पटना में हुई 'हुंकार रैली' में भी बम धमाके हुए थे वहीं कुछ जिंदा बम भी मिले थे।
जिसके बाद भाजपा नेताओं ने मोदी की सुरक्षा के लिए सरकार से गुजारिश की थी।
कल लखनऊ में राहुल गांधी के रोड शो में भी भारी भीड़ इकट्ठी होगी, जिससे कि प्रशासन भी काफी गंभीर है।
राहुल के रोड शो और मोदी के नामांकन के अलावा, आज प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान भी है। अतः प्रशासन काफी मुस्तैद है।