फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   high alert in lucknow and varanasi

मोदी और राहुल पर हो सकता है आतंकी हमला

Thu, 24 Apr 2014 12:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
high alert in lucknow and varanasi
खूफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार भाजपा के प्रधनमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी पर आतंकी हमले की संभावना है।
विज्ञापन


जिसके कारण आज वाराणसी में मोदी के नामांकन और लखनऊ में राहुल के रोड शो के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्रीय व राज्य की खुफिया एजेंसियों के अभी तक के इनपुट का हवाला देते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित जिलों, रेंज व जोन के पुलिस अधिकारियों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।

सुरक्षा प्रबंधों को लेकर उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए एनेक्सी के मीडिया सेंटर में डीआईजी लोक शिकायत ए सतीश गणेश ने कहा कि वाराणसी में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी नामांकन करेंगे और लखनऊ में कांग्रेस के राहुल गांधी रोड शो करेंगे।
विज्ञापन

आतंकी संगठनों से खतरा

high alert in lucknow and varanasi

डीआईजी ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि मोदी और राहुल को आतंकी संगठनों से खतरा होने की आईबी व अन्य एजेंसियों ने क्या जानकारी दी है।

डीआईजी ने कहा कि वाराणसी में पूर्व में आतंकियों द्वारा विस्फोट की जो घटना की गई, वह नामांकन स्थल के नजदीक ही है। इस बिंदु को भी अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।

उन्होंने कहा कि एटीएस व एसटीएफ की टीमें वाराणसी में पहले से ही मौजूद हैं और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनकी कार्यक्रम स्थल पर तैनाती भी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि वह सिर्फ इतना दावा कर सकते हैं कि किसी भी तरह की कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

मोदी के लिए खास तैयारी

high alert in lucknow and varanasi

उन्होंने कहा कि मोदी ने पिछले दिनों गुजरात में जो नामांकन किया था, उसमें अपेक्षा से अधिक लोग आ गए थे।

डीआईजी ने सतर्कता के लिए अलर्ट सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि आस-पास के जिलों के लिए भी है।

ऐसे ही राजधानी लखनऊ में राहुल गांधी के रोड शो के दौरान सुरक्षा के हर कदम उठाते हुए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव जरूरी उपाय करने को कहा गया है।

उम्‍मीद की जा रही है कि गुजरात की तरह ही वाराणसी में भी मोदी भारी जनसैलाब उमड़ सकता है। अतः प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं।

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है हमला

high alert in lucknow and varanasi

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर को पिछले वर्ष पटना में हुई 'हुंकार रैली' में भी बम धमाके हुए थे वहीं कुछ जिंदा बम भी मिले थे।

जिसके बाद भाजपा नेताओं ने मोदी की सुरक्षा के लिए सरकार से गुजारिश की थी।

कल लखनऊ में राहुल गांधी के रोड शो में भी भारी भीड़ इकट्ठी होगी, जिससे कि प्रशासन भी काफी गंभीर है।

राहुल के रोड शो और मोदी के नामांकन के ‌अलावा, आज प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान भी है। अतः प्रशासन काफी मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed