{"_id":"38764eb80c1c771d3fc0f48aebd57773","slug":"hema-maline-vs-jayant-chaudhari-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट का बेटा बनाम जाट की बहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट का बेटा बनाम जाट की बहू
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Apr 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृज भूमि पर इस समय जाट का बेटा बनाम जाट की बहू का मुद्दा गूंज रहा है।
विज्ञापन
दरअसल मथुरा लोकसभा सीट पर जाट वोटों की तादाद सर्वाधिक है। यहां राष्ट्रीय लोकदल से चौधरी चरण सिंह के पौत्र और अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी के मुकाबले भाजपा से मशहूर अभिनेत्री और जाट हीमैन धर्मेंद्र की पत्नी हेमामालिनी चुनाव लड़ रही हैं।
दोनों ही जाट वोटों पर मजबूत दावेदारी जता रहे हैं। जाटों को लुभाने के लिए जहां जयंत को अपने दादा और पिता के नाम का सहारा है वहीं हेमामालिनी को अपने पति धर्मेंद्र का।
विज्ञापन
हालांकि बीमार होने के कारण धर्मेंद्र के चुनाव प्रचार में न आ पाने से हेमामालिनी को झटका लगा है। वह अब उनकी अपील बंटवा रही हैं।
इसमें धर्मेंद्र ने जाट भाइयों से हेमा को जिताने की भावुक अपील की है, ठीक होने पर मथुरा आने का वादा किया है।
दोनों पक्षों से जाट नेताओं की फौज चुनाव प्रचार में जुटी है। सभी जगह चर्चा है कि मतदाता जाट की बहू को ज्यादा पसंद करते हैं या जाट के बेटे और पोते को।
विज्ञापन