{"_id":"62ed69f1c338c4331a23f29c","slug":"heliport-service-heliport-service-between-agra-and-mathura-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heliport Service : आगरा और मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, लखनऊ से दुधवा के लिए भी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heliport Service : आगरा और मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा, लखनऊ से दुधवा के लिए भी तैयारी
Sat, 06 Aug 2022 12:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:35 AM IST
सार
Heliport Service : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पहली बार आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा का संचालन जल्द शुरू होगा। वहीं लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग ने आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा के लिए निविदा आमंत्रित की थी। तकनीकी निविदा में फ्लाई ब्लेड, राजस एडवेंचर, ओएसिस, शौर्या ऐयरोनाटिक्स, श्रीरिशा टेक्नोलॉजी को चयनित किया है। इन कंपनियों की वित्तीय निविदा खोलने के बाद चयनित होने वाली कंपनियों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लाई ब्लेड महराष्ट्र के शिर्डी में हवाई सेवा का संचालन और राजस एडवेंचर गुजरात में सी प्लेन का संचालन करती है।
विज्ञापन
सवा करोड़ विदेशी पर्यटक आए
जयवीर सिंह ने बताया कि 2017 से 2021 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। प्रदेश में 125 करोड़ से अधिक भारतीय पर्यटक और सवा करोड़ से अधिक विदेशी पर्यटक आए हैं। प्रदेश में होटलों और कमरों की संख्या में भी इजाफा हुआ है और साढ़े चार हजार कमरे भी बढ़े हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी थ्री में 575 करोड़ की 23 परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में बीते पांच वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में निवेश में वृद्धि हुई है। पर्यटन विकास की करीब तीन हजार करोड़ रुपए की 1084 परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। जीबीसी-3 में करीब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से गोरखपुर में तीन नए होटल की नींव रखी गई है। बरेली में 70 करोड़ की लागत से तीन होटल, मेरठ में 94 करोड़ की लागत से वेलनेस टूरिज्म और आगरा में 66 करोड़ की लागत से ताज होटल और कन्वेंशन सेंटर बनने जा रहा है।