{"_id":"65a506f0397e099e800b3599","slug":"helicopter-service-will-start-from-19-january-from-lucknow-to-ayodhya-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लखनऊ से अयोध्या लिए 19 जनवरी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लखनऊ से अयोध्या लिए 19 जनवरी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
Mon, 15 Jan 2024 03:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:50 PM IST
सार
लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से दोनों शहरों की दूरी सिर्फ 30-40 मिनट की रह जाएगी। 16 जनवरी को बुकिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा 19 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। लखनऊ से अयोध्या के लिए कुछ छह हेलीकॉप्टरों का इंतजाम किया गया है जिसमें से तीन अयोध्या और तीन लखनऊ से उड़ान भरेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को लखनऊ के रमाबाई मैदान से सेवा प्रारंभ की जाएगी। इन हेलीकॉप्टरों में 8-18 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी।
यात्रियों को प्री बुकिंग करानी होगी। 16 जनवरी की शाम से बुकिंग शिड्यूल और किराए की दर फाइनल कर दी जाएगी।
हेलीकॉप्टर से अयोध्या की दूरी मात्र 30-40 मिनट में पूरी हो जाएगी।