फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain warning issued in 19 districts from Bahraich to Bijnor and lightning alert issued in 44 districts

UP Weather News: यूपी के 19 जिलों में घनघोर बारिश की चेतावनी, 44 जिलों में वज्रपात का अलर्ट; जानें पूर्वानुमान

Mon, 04 Aug 2025 10:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 10:22 PM IST
सार

UP Weather Update: बहराइच से बिजनौर तक 19 जिलों में घनघोर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 25 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 44 जिलों में वज्रपात की आशंका है। सोमवार को रायबरेली में सर्वाधिक 202 मिमी, बदायूं में 190 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
Heavy rain warning issued in 19 districts from Bahraich to Bijnor and lightning alert issued in 44 districts
भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के तराई और पूर्वांचल के इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को रायबरेली में सर्वाधिक 202 मिमी और बदायूं में 190 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या में 151 मिमी, बाराबंकी में 140 मिमी, संभल में 122 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए प्रदेश के तराई इलाकों के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 25 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 44 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी तराई इलाकों में भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं। बुधवार से बारिश की तीव्रता में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पांच सर्वाधिक बारिश वाले जिले

  • रायबरेली -202 मिमी
  • बदायूं - 190 मिमी
  • अयोध्या -151 मिमी
  • बाराबंकी- 140 मिमी
  • संभल में 122 मिमी

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।

भारी बारिश का येलो अलर्ट

गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी व आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed