फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain is expected in Purvanchal and Madhyanchal from today.

UP: यूपी के पूर्वांचल और मध्यांचल में आज से भारी बारिश के आसार, कई इलाकों में पांच से छह डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 15 Sep 2025 09:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 09:59 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों ने पूरे प्रदेश में मंगलवार से भारी बारिश की संभावना जताई है। अनुमान है कि अगले तीन से चार दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। वहीं, लगातार बारिश से तापमान भी नीचे गिर रहा है।

विज्ञापन
Heavy rain is expected in Purvanchal and Madhyanchal from today.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

इस सप्ताह प्रदेश में कई जगह भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वांचल और मध्यांचल में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। यह सिलसिला चार-पांच दिन तक चलने की उम्मीद है। सोमवार को भी तराई क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। लखनऊ में सोमवार को बूंदाबांदी के बीच तापमान 35.9 डिग्री से घटकर सीधे 30.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से पूर्वी यूपी के करीब सभी जिलों में चार दिन तक मध्यम से भारी बारिश होगी। पश्चिमी यूपी में भी बारिश होगी, लेकिन अपेक्षाकृत कम होगी। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर के बाद प्रदेश में बारिश का प्रभाव कम होना शुरू हो जाएगा। दक्षिण पश्चिम मानसून की 14 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा भर्ती के लिए आए 15.75 लाख आवेदन, लिखित परीक्षा की चार हफ्ते पहले जानकारी देगा बोर्ड


नौतनवा में सबसे ज्यादा बारिश
तराई क्षेत्र में सोमवार को अच्छी बारिश हुई। महाराजगंज जिले के नौतनवा में सबसे ज्यादा 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिद्धार्थनगर में 64 मिमी, लखीमपुर खीरी के शारदानगर में 62.8 मिमी, बहराइच में 53.6 मिमी, बलिया में 48.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश और बूंदाबांदी से तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अयोध्या-बाराबंकी में भारी वर्षा की संभावना
चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed