{"_id":"66cf63f0cdce26451f02a507","slug":"heavy-rain-in-the-district-sunshine-in-sirsia-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106461-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिले में जमकर हुई बारिश, सिरसिया में खिली रही धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिले में जमकर हुई बारिश, सिरसिया में खिली रही धूप
Wed, 28 Aug 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नेपाल व पहाड़ों सहित सिरसिया क्षेत्र में विगत कई दिनों से बरसात न होने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर घट रहा है। इससे नदी अपने किनारों पर कटान कर रही है। बुधवार को सिरसिया में जहां तेज चटक धूप निकली। वहीं जिले के अन्य हिस्सों में तेज बरसात हुई। इसके बाद निकली धूप से बढ़ी उमस के कारण लोग बेहाल दिखे।
जिले में बुधवार मौसम का अलग-अलग नजारा देखने को मिला। एक तरफ जहां सिरसिया व लक्ष्मनपुर क्षेत्र में चटक धूप ने लोगों को बेहाल किया। वहीं जमुनहा, गिलौला, हरिहरपुररानी व इकौना क्षेत्र में हुई तेज बरसात के कारण जगह-जगह कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
दोपहर बाद खिली तेज चटकीली धूप से बढ़ी उमस से लोग परेशान रहे। वहीं असिंचित सिरसिया क्षेत्र में बरसात न होने के कारण धान किसान मायूस दिखे। नेपाल सहित पहाड़ों पर बरसात न होने से जमुनहा के राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.35 सेंटीमीटर मापा गया जो खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर कम है।
विज्ञापन
घटते जलस्तर के कारण राप्ती नदी अपने किनारे पर स्थित जमुनहा के मधवापुर मार्ग स्थित वीरपुर गांव के पूरब बंदरहा बाबा बाग के निकट तेजी से कटान कर रही है। यही स्थिति इकौना के टेंड़वा गांव की भी है। जहां राप्ती नदी गांव का वजूद मिटाने के लिए कटान कर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। संवाद