फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy rain in Ayodhya, crops destroyed.

Ayodhya: अयोध्या में मूसलाधार बारिश से गन्ने और धान की फसल गिरी, जगह-जगह जलभराव

Fri, 27 Sep 2024 01:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Sep 2024 01:04 PM IST
सार

अयोध्या जिले में बीती रात से हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान हो गया है। वहीं, स्कूलों में सुबह ही अवकाश घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Heavy rain in Ayodhya, crops destroyed.
जिले में बीती रात से ही बारिश हो रही है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले में  बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है।  वहीं कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दूसरी तरफ शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मूसलाधार बारिश के चलते गन्ने और धान की फसल गिर गई है। वहीं, अयोध्या धाम के रायगंज, वासुदेव घाट, जलवान पुरा सहित आदर्शपुरम कालोनी आदि में जलभराव हो गया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. अमरनाथ मिश्रा का कहना है कि अभी 29 सितंबर तक बारिश के आसार है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सामूहिक दुष्कर्म मामला: होटल मालिक को नोटिस, बड़ा सवाल- इतना सबकुछ हो गया किसी को भनक तक क्यों नहीं लगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  संविधान बचाने की मुहिम को दक्षिण से भी मिलेगा समर्थन, बीपी मंडल की जयंती पर होगा सम्मेलन




सीएम ने तत्परता से राहत कार्यों को संचालित करने का निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से  राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें। आपदा से हुई जनहानि  से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को  तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। प्रदेश के कई जिलों में कल रात से ही भारी बारिश हो रही है। अयोध्या में बारिश के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, सीतापुर में कच्ची दीवार ढहने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed