फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Heavy fire in Aishbagh Dhobi Ghat slum of lucknow area devastated by blasts

लखनऊः ऐशबाग धोबी घाट झुग्गी बस्ती में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

Mon, 12 Oct 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Oct 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy fire in Aishbagh Dhobi Ghat slum of lucknow area devastated by blasts
आग... - फोटो : amar ujala
ऐशबाग ईदगाह के पास रविवार देर रात धोबी घाट  झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। एक एक कर बस्ती की सभी झोपड़ियां आग की लपटों से घिर गईं। सूचना पर दर्जन भर से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


झोपड़ी से आग की लपटें निकलती देख अहमद, राशिद, इस्लाम और आस पास के अन्य लोग निकले और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। आग बेकाबू होते देख लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। पूरी बस्ती में भगदड़ मच गई। आग की तपिश से झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फटने लगे। 
विज्ञापन


                   
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर बाजारखाला पुलिस, चौक, हजरतगंज, आलमबाग समेत कई अन्य फायर स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गईं। सीएफओ विजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहें। हालांकि देर रात ढाई बजे तक काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed