फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   heat of June will show its effect After two days of sporadic drizzle temperature will rise by six degrees

UP Weather: दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी के बाद अपना तेवर दिखाएगी जून की गर्मी, तापमान में छह डिग्री का आएगा उछाल

Tue, 03 Jun 2025 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

यूपी में दो दिन छिटपुट बूंदाबांदी के बाद जून की गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। हवा का रुख पछुआ होते ही तापमान में छह डिग्री तक का उछाल आने की संभावना है। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 53 जिलों में तेज हवा और गरज चमक संग बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है। 

विज्ञापन
heat of June will show its effect After two days of sporadic drizzle temperature will rise by six degrees
गर्मी (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्री मानसून बारिश, जून के तपिश भरे दिनों में राहत दे रही है। कभी उमस भरी गर्मी तो कभी तेज हवाओं संग छिटपुट बूंदाबांदी का दौर दो दिन और जारी रहने वाला है। इसके बाद गर्म पछुआ हवाओं के जोर से प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की उछाल आने की संभावना है। इससे साफ संकेत हैं कि यूपी में मानसूनी बारिश से पहले जून की गर्मी अपना तेवर दिखाएगी।
विज्ञापन


वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार और बुधवार के दौरान पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर तक की तेज हवाएं चलेंगी। अगले दो दिनों तक दोनों संभागों के लगभग 53 जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तात्कालिक तौर पर तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हवा का रुख पूर्वा से पछुआ होने के संकेत हैं

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच जून तक ऐसे ही तापमान में उठा-पटक जारी रहने वाला है। इसके बाद पूरे प्रदेश में हवा का रुख पूर्वा से पछुआ होने के संकेत हैं। पांच जून के बाद यूपी में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की उछाल आने की संभावना है। मंगलवार को पश्चिमी यूपी समेत लगभग पूरे प्रदेश में कहीं घने बादल तो कहीं तेज हवाओं संग बूंदाबांदी देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले

इन जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed