फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hearing today on the Aliganj fire incident and the cases involving the rampage by lawyers.

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड और वकीलों के उत्पात मामलों की सुनवाई आज

Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hearing today on the Aliganj fire incident and the cases involving the rampage by lawyers.
हाईकोर्ट।
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड और सिविल कोर्ट में वकीलों के उत्पात संबंधी दो मामलों की सुनवाई सोमवार को होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ के समक्ष ये मामले 24 अगस्त को सूचीबद्ध हैं। कोर्ट के आदेशानुसार, राज्य सरकार व अफसरों को जवाब और कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।
विज्ञापन

अलीगंज अग्निकांड मामले में अधिवक्ता शिवेंदु पांडेय की जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का समय दिया था। याचिका में घटना की स्वतंत्र, समयबद्ध जांच के लिए न्यायालय से निगरानी समिति बनाने का अनुरोध किया गया था। अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने सरकार की प्रभावी कार्रवाई की जानकारी दी। कोर्ट ने 24 अगस्त से पहले मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पेश करने का निर्देश दिया। याचिका में प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार, नगर आयुक्त, एलडीए वीसी, डीएम और पांच अन्य प्राधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन

वहीं, हाईकोर्ट ने वकीलों की ड्रेस में उत्पात करने वालों से संबंधित मामले की सुनवाई भी 24 अगस्त तय की थी। इस मामले में लखनऊ के जनपद न्यायाधीश की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई, जिसे रिकॉर्ड पर लिया गया। पक्षकार पुलिस अफसरों को अपने कार्रवाई हलफनामे दाखिल करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed