फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hearing on up minister's foreign trip

मंत्रियों के विदेश दौरे पर पीआईएल, सुनवाई आज

Fri, 17 Jan 2014 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jan 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
hearing on up minister's foreign trip

सूबे के मंत्रियों के विदेश दौरे का मामला कोर्ट में पहुंच गया

विज्ञापन
है।

विदेश दौरे से शासकीय कार्य प्रभावित होने का मुद्दा उठाते हुए दायर की गई जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।


न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा व न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने गुरुवार को यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर की जनहित याचिका पर दिया।

याची के अधिवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि अगर कोई मंत्री विदेश जाए तो संबंधित विभाग का शासकीय कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उस विभाग का चार्ज फिलहाल अन्य मंत्री को दिया जाना चाहिए, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित न होने पाएं। उधर, राज्य सरकार की तरफ से स्थायी अधिवक्ता एसपी त्रिपाठी पेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed