{"_id":"e2c74f4209305fd06dfcd20293c6f0e5","slug":"health-workshop-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"टहलने से कम होगा स्तन कैंसर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टहलने से कम होगा स्तन कैंसर का खतरा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 11:37 AM IST
विज्ञापन
भारत में स्तन कैंसर से रोज 108 महिलाएं जान गंवाती हैं। जबकि हजारों मरीज जानकारी के अभाव में इस जानलेवा बीमारी से खुद को नहीं बचा पाते हैं।
विज्ञापन
कैंसर एपिडेमियोलॉजी की ताजा रिपोर्ट 'वॉकिंग कट्स ब्रेस्ट कैंसर रिस्क' में बताया गया कि एक हफ्ते में सात घंटे टहलने से स्तन कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह जानकारी स्तन कैंसर जागरूकता महीने के अवसर पर सोमवार को लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉ. विवेक ने दी।