फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Health minister visits Lokbandhu Hospital in Lucknow.

स्वास्थ्य मंत्री ने लोकबंधु सहित पांच अस्पताल का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम खामियां

Sat, 14 Sep 2019 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Sep 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Health minister visits Lokbandhu Hospital in Lucknow.
लोकबंधु अस्पताल में चिकित्सा मंत्री। - फोटो : amar ujala

 स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। लोकबंधु अस्पताल में मंत्री को तमाम खामियां मिलीं, जिसपर उन्होंने प्रमुख सचिव को जांच कराकर हफ्ते भर में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मंत्री ने इसके अलावा रानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, डफरिन और बीआरडी अस्पतालों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


खाली पड़ी थी ओपीडी, बिल्डिंग से टपक रहा था पानी
स्वास्थ्य मंत्री शनिवार सुबह करीब नौ बजे लोकबंधु अस्पताल पहुंचे। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार लगी थी, मगर डॉक्टर गायब थे। मंत्री ने डॉक्टर के बारे में पूछा तो मरीजों ने बताया कि डॉक्टर अभी नहीं आए हैं। मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएस को फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने बाल रोग विभाग, महिला वार्ड के शौचालय को देखा, जहां गंदगी से पूरे वार्ड में बदबू फैली थी। 
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल में दो साल पहले बनकर तैयार हुई बिल्डिंग खाली पड़ी थी। छत से बारिश का पानी टपक रहा है। इसे देख मंत्री नाराजगी जाहिर करते हुए मामले की जांच के आदेश प्रमुख सचिव को दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा लोकबंधु के कार्यवाहक सीएमएस प्रशासनिक पद का निर्वाहन ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं। इससे अस्पताल में अव्यवस्थाएं फैली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई में कार्डियोलॉजी यूनिट शुरू करने का निर्देश
मंत्री सुबह करीब दस बजे रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी, वार्डों व ओपीडी का निरीक्षण किया। मरीजों से समस्याओं के बारे में पूछा। अस्पताल में निर्माणाधीन कार्डियोलॉजी यूनिट को जल्द शुरू कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। वहीं अस्पताल सीएमएस ने डॉक्टरों की कमी का हवाला देकर तैनाती की मांग की।

डफरिन में एक बेड पर दो मरीज 

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह शनिवार दोपहर 12 बजे डफरिन अस्पताल पहुंचे। यहां वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीज होने पर सीएमएस से सवाल किया। सीएमएस ने रेफरल सेंटर होने की वजह से बेड की क्षमता अधिक न होने की बात कही। इसके बाद मंत्री ने पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, एसएनसीयू, पैथोलॉजी, बालरोग ओपीडी व केएमसी यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। 

झलकारी बाई में डॉक्टरों की कमी
झलकारीबाई अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री दोपहर 1 बजे के बाद पंहुचे। लेबर रूम, नई ओटी व वार्ड  को देखा। सीएमएस ने अस्पताल में ईएमओ व बेहोशी के डॉक्टरों की कमी बताई। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात की। दवाओं की उपलब्धता के बारे में सीएमएस से जानकारी ली।

बीआरडी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड जल्द शुरू करने को कहा
करीब दो बजे स्वास्थ्य मंत्री भाऊराव देवरस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मांगी। अस्पताल में छह बेड का इमरजेंसी वार्ड जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed