{"_id":"5e87484d8ebc3e78bc6b745a","slug":"health-department-wants-200-ventilators-to-fight-against-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने मांगे दो सौ वेंटिलेटर, सहायक उपकरणों के लिए भी यूपीएमएससीएल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने मांगे दो सौ वेंटिलेटर, सहायक उपकरणों के लिए भी यूपीएमएससीएल को लिखा पत्र
Fri, 03 Apr 2020 07:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : facebook
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोविड-19 अस्पतालों में पॉजिटिव मरीजों के इलाज की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 200 वेंटिलेटर सहित आधा दर्जन से अधिक तरह के उपकरण मांगे हैं।
विज्ञापन
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. रुकुमकेश ने इसके लिए यूपीएमएससीएल (यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन) के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर व सहायक उपकरण तत्काल खरीद कर उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
महानिदेशक ने दो सौ वेंटिलेटर के साथ, 200 आईसीयू बेड, 200 बेड साइड मॉनीटर, 20 सेंट्रल मॉनीटरिंग स्टेशन, 40 डिफिब्रीलेटर, 20 एबीजी मशीन, 400 सीरिंज पम्प की सूची यूपी मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को भेजी है।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी इस मांग के बारे में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है।