फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Head of KGMU's Thoracic Surgery Department removed

Lucknow News: केजीएमयू के थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख हटाए गए

Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Head of KGMU's Thoracic Surgery Department removed
लखनऊ। निजी प्रैक्टिस के मामले में केजीएमयू के थोरेसिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शैलेंद्र कुमार पर कड़ी कार्रवाई हुई है। विभागाध्यक्ष के पद से हटाने के साथ उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि भी रोक दी गई है। केजीएमयू की कार्यपरिषद ने इस कार्रवाई का फैसला पहली अप्रैल को हुई बैठक में लिया था।
विज्ञापन

कुलसचिव ने दो सितंबर को आदेश जारी किया था। बृहस्पतिवार को यह आदेश केजीएमयू के डीन, सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया। अब थोरेसिक सर्जरी विभाग की कमान डॉ. अनुराग राय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन



सितंबर 2023 से चल रही है जांच
डॉ. शैलेंद्र पर निजी प्रैक्टिस के आरोप सितंबर 2023 में लगे थे। ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई थी। उसका इलाज डॉ. शैलेंद्र कर रहे थे। मरीज के परिजनों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद केजीएमयू प्रशासन ने मामले की जांच कराई, जिसमें डॉ. शैलेंद्र दोषी पाए गए। नवंबर 2024 में जांच रिपोर्ट केजीएमयू की कार्यपरिषद के सामने रखी गई। परिषद ने आगे की कार्रवाई के लिए कुलपति को अधिकृत किया। इस वर्ष 28 जनवरी को उन्हें आरोप पत्र जारी कर 15 दिन में जवाब देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी रजिस्ट्रार ने दे दिया था इस्तीफा
केजीएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार व फिजियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप भट्टाचार्या पर 21 मई को निजी प्रैक्टिस के आरोप लगे थे। आईआईएम रोड निवासी एफबी सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत की थी। मामला उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल और राजभवन तक भी पहुंचा। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने जांच शुरू की। कुलपति के निर्देश पर पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। इसमें प्रतिकुलपति, डीन एकेडमिक्स, डीन पैरामेडिकल, चीफ प्रॉक्टर और फैकल्टी इंचार्ज लीगल सेल शामिल थे। कमेटी ने प्रोफेसर के बयान दर्ज किए। जांच के बीच डॉ. संदीप ने केजीएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रशासन ने इसे स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed