फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   head cutted dead body ogf girl is found

यूपीः लड़की की सिर कटी लाश मिली, रेप की आशंका

Fri, 11 Sep 2015 10:20 AM IST
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
head cutted dead body ogf girl is found

यूपी के सीतापुर जिले के सिधौली में बहादुरपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था।

विज्ञापन


हत्यारों ने नाजुक अंग भी काट डाले थे। सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। शव एक दिन पुराना लग रहा है। माना जा रहा है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंक दिया गया है। ग्रामीण युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस व जीआरपी के मुताबिक ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवती की निर्वस्त्र लाश देखी। हत्यारे हत्यारे पहचान मिटाने के लिए उसका सिर, एक हाथ व पैर के पंजे काट ले गए थे। युवती की उम्र करीब 25 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की लाश एक दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने कहा कि युवती के शव की हालत देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी वीभत्स तरीके से हत्या की गई है। इंस्पेक्टर आसमा मजीद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

शव की हालत देख्‍ा सिहर उठे ग्रामीण

head cutted dead body ogf girl is found

बहादुरपुर के निकट रेल ट्रैक पर मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

प्रथम दृष्टया जांच में यह पता चला है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया।
गुरुवार सुबह बहादुरपुर के निकट रेल ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे।

हत्यारों ने नाजुक अंग भी काट डाले थे। पहचान मिटाने के लिए सिर भी गायब कर दिया। हत्या इतनी बेदर्दी से की गई थी कि ग्रामीणों के रोएं कांप उठे।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि युवती की पहले गला दबाकर हत्या की गई और उसके बाद शरीर के नाजुक अंग काटे गए। प्रथम दृष्टया उसके संग रेप की पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने स्लाइड बना ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed