{"_id":"6a9dd354587ae2e30502b4cf","slug":"head-constable-kills-wife-by-striking-her-with-a-pestle-reason-revealed-lucknow-news-c-13-lko1070-1907231-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हेड कांस्टेबल ने की मूसल से वार कर पत्नी की हत्या, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हेड कांस्टेबल ने की मूसल से वार कर पत्नी की हत्या, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
रश्मि। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जेसीपी एलओ कार्यालय स्थित जन सूचना प्रकोष्ठ में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव ने रविवार को पत्नी रश्मि (40) के सिर पर मूसल (इमामदस्ते) से वार कर हत्या कर दी। मकान मालिक को रविवार दोपहर में वारदात का पता चला। उन्होंने पुलिस और रश्मि के मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्या की वजह नहीं बताई है। पुलिस पारिवारिक कलह को वजह मान रही है।
एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि मूलरूप से अयोध्या के निरालानगर खोजनपुर निवासी हिमांशु वर्ष 2011 बैच का सिपाही है। उसकी शादी वर्ष 2015 में अंबेडकरनगर के मालीपुर तहापुर निवासी रश्मि श्रीवास्तव से हुई थी। दोनों का एक वर्षीय बेटा तन्मय है। वह वर्तमान में महानगर के पेपर मिल कॉलोनी निवासी अंशु श्रीवास्तव के मकान की पहली मंजिल पर किराये पर रहता था।
हत्या कर दो घंटे तक मकान मालिक से करता रहा बातचीत
एसीपी ने बताया कि घटना रविवार सुबह की है। हत्या के बाद हिमांशु बेटे को लेकर नीचे रहने वाले मकान मालिक के पास सुबह करीब नौ बजे पहुंचा। वहां वह मकान मालिक से इधर-उधर की बातें करने लगा। करीब ढाई घंटे तक आरोपी मकान मालिक से पारिवारिक जिंदगी के संबंध में बातचीत करता रहा। इसके बाद पत्नी के गिरकर घायल होने की बात बताई। इस पर मकान मालिक ने डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा और कमरे से बाहर निकल गए। आरोपी भी उनके साथ बाहर निकला लेकिन अपने कमरे में न जाकर बाहर बैठ गया। इसके बाद उसने मकान मालिक की पत्नी से रश्मि की मौत होने की जानकारी दी। घबराई मकान मालकिन ने पति को बुलाकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
बेटे के साथ कमरे में मौजूद मिला आरोपी
पत्नी की बात सुनते ही मकान मालिक भागकर हिमांशु के कमरे में पहुंचे। वहां रश्मि का शव बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा मिला। कमरे में खून बिखरा था और रश्मि का शव नीला पड़ चुका था। मकान मालिक ने करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। खबर पाकर पांच मिनट बाद ही डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी महानगर और महानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर हिमांशु बेटे को गोद में लिए कमरे में ही बैठा मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। खबर पाकर रश्मि के परिजन भी पहुंच गए। एसीपी ने बताया कि रश्मि के भाई सौरभ श्रीवास्तव की तहरीर पर हिमांशु के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Iरश्मि की हत्या सिर पर मूसल से वार कर की गई है। हत्या में प्रयुक्त मूसल सिपाही के घर से बरामद हो गया है। I
Iविक्रांत वीर, डीसीपी मध्यI