{"_id":"5f58e837431d385d85179197","slug":"he-was-beaten-to-death-when-he-hit-a-flashlight-in-raibareli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में टॉर्च की रोशनी मारने पर पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में टॉर्च की रोशनी मारने पर पीट-पीटकर मार डाला
Wed, 09 Sep 2020 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Sep 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बछरावां (रायबरेली) में टॉर्च की रोशनी मारने पर एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात की पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पदुमखेड़ा गांव निवासी रामकुमार (50) पुत्र रामभरोसे मंगलवार रात लगभग 8 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। इसी बीच गांव का रहने वाला नागेंद्र कुमार उर्फ पप्पू मोटरसाइकिल से उसके घर के बाहर से गुजरा। बताते हैं कि रामकुमार ने उस पर टॉर्च से रोशनी मार दी, जिससे गुस्साए नारेंद्र ने रामकुमार को लात घूसों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। आनन-फानन परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की जानकारी से लोगों का मौके पर मजमा लग गया। सभी ने महज टॉर्च की रोशनी मारने पर हत्या कर देने पर नाराजगी जताई। परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। कार्यवाहक कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कलावती की तहरीर पर नरेंद्र कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।