{"_id":"68b0c3a8b595ab75b40de887","slug":"he-came-as-a-customer-and-ran-away-with-a-gold-earring-lucknow-news-c-13-knp1050-1357771-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्राहक बनकर आया और सोने की बाली लेकर भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्राहक बनकर आया और सोने की बाली लेकर भाग निकला
Fri, 29 Aug 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरगंज में सराफा दुकान में मौजूद बदमाश का फुटेज।
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके मेंं सराफ मनोज वर्मा की दुकान से बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचा और कान की एक जोड़ी सोने की बालियां लेकर भाग गया।
मनोज की निवाजगंज स्थित टीवी अस्पताल के पास सराफे की दुकान है। उनके मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे वह दुकान पर थे। इस बीच एक युवक पैदल उनकी दुकान पर पहुंचा और कान की बालियां दिखाने को कहा। उन्होंने कई जोड़ी बालियां दिखाई। इस बीच आरोपी युवक एक जोड़ी बाली लेकर वहां से भाग गया। मनोज ने काफी दूर तक शोर मचाते हुए उसका पीछा किया लेकिन पकड़ने में नाकाम रहे। मनोज के मुताबिक बालियों की कीमत करीब 50 हजार है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सराफ की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में दिख रहे आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।