फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   HC issues notices to four major political parties again

जातीय आधारित रैलियों का मामला : चार प्रमुख राजनैतिक पार्टियों को हाईकोर्ट द्वारा दोबारा जारी किया गया नोटिस

Sun, 04 Dec 2022 08:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Dec 2022 08:01 PM IST
सार

11 नवंबर को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि वर्ष 2013 में ही चारो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को नोटिस जारी किया गया था इसके बावजूद चारों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से कोई न्यायलय में उपस्थित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
HC issues notices to four major political parties again
लखनऊ हाईकोर्ट

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में जातीय रैलियों पर रोक लगाने की मांग वाले एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त समेत प्रदेश के चार प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा को दोबारा नई नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामले की अगली तारीख 15 दिसम्बर को नियत की है।

विज्ञापन

      
यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल व न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव द्वारा वर्ष 2013 में दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पारित किया। याचिका की 11 नवंबर को सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि वर्ष 2013 में ही चारो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को नोटिस जारी किया गया था इसके बावजूद चारों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से कोई न्यायलय में उपस्थित नहीं हुआ है। इस पर न्यायालय ने नई नोटिस जारी करने का आदेश दिया।    
विज्ञापन

      
इस जनहित याचिका के माध्यम से प्रदेश में जातीय रैलियों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई थी । याचिका पर सुनवाई के पश्चात न्यायालय ने 11 जुलाई 2013 को प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा जातीय आधारित रैलियाँ किए जाने पर रोक लगा दी थी। न्यायालय ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए कहा था कि जातीय सिस्टम समाज को विभाजित करता है और इससे भेदभाव उत्पन्न होता है। न्यायालय ने कहा कि जाति आधारित रैलियों को अनुमति देना संविधान की भावना, मौलिक अधिकारों व दायित्वों का उल्लंघन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed