फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Havoc caused by floods in Lucknow: Gomti waters enter homes, a desperate struggle to save belongings; boats an

लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार: घरों में घुसा गोमती का पानी, गृहस्थी बचाने की जद्दोजहद; नाव तो कहीं ट्रॉली बनी सहारा

Sat, 10 Oct 2026 12:20 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 10 Oct 2026 12:20 PM IST
सार

लखनऊ में गोमती नदी की बाढ़ से फैजुल्लागंज समेत कई इलाकों में घर और सड़कें जलमग्न हैं। लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और नावों से सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। नगर निगम ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव और राहत सामग्री वितरण कर रहा है। इटौंजा और माल क्षेत्र में जलस्तर घटने से राहत की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
Havoc caused by floods in Lucknow: Gomti waters enter homes, a desperate struggle to save belongings; boats an
लखनऊ में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गोमती नदी की बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रों में घरों और सड़कों पर पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग अपनी गृहस्थी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान निकाला जा रहा है तो कहीं जुगाड़ से बनाई गई नाव लोगों का सहारा बनी हुई है। बिजली-पानी का संकट और चोरी की आशंका ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

घरों से सामान निकालने की लगी होड़

फैजुल्लागंज के चौबे डेरी निवासी सुमन और रमन का घर बाढ़ के पानी में डूब गया है। परिवार के अधिकांश सदस्यों को प्रीति नगर स्थित किराये के मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। अब ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जरूरी सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इलाके के कई परिवार इसी तरह अपनी गृहस्थी बचाने में जुटे हैं। चोरी की घटनाओं के डर से कुछ लोग पानी से घिरे घरों में भी रुकने को मजबूर हैं।

मौर्या मार्केट के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले दिनों कुछ घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। रात में नाविकों के चले जाने के बाद कुछ युवक नाव लेकर घरों तक पहुंचते हैं। अंधेरे में यह पहचानना भी मुश्किल हो जाता है कि कौन अपना सामान निकाल रहा है और कौन चोरी करने आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 दिन से जलभराव, ड्रोन से छिड़काव

लोहरामऊ, दाउदनगर और फैजुल्लागंज समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज किए गए हैं। गंदे पानी में लंबे समय से घिरे लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने ड्रोन से एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। प्रभावित क्षेत्रों में सुबह-शाम करीब 1900 खाद्य पैकेट और पेयजल की बोतलें वितरित की गईं। शनिवार को तीन ड्रोन से छिड़काव की तैयारी है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने फैजुल्लागंज और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक जरूरी सामग्री पहुंचाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन

बिजली-पानी का संकट, नावों से पहुंच रहा राशन

फैजुल्लागंज के कृष्ण लोक नगर में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। पानी की समस्या से परेशान कुछ लोग प्रतिदिन एक हजार रुपये किराये पर जनरेटर लेकर काम चला रहे हैं। वहीं, नावों के माध्यम से भोजन और राशन पहुंचाया जा रहा है। निजी संस्थाओं की मदद से करीब 500 से 600 पके भोजन के पैकेट के साथ कच्चा और सूखा राशन वितरित किया गया। मेधी लॉन में ठहरे बाढ़ पीड़ितों को सुबह का नाश्ता और दोपहर व रात का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

इटौंजा-माल में घटने लगा गोमती का जलस्तर

इटौंजा और माल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में शुक्रवार से गोमती नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है। अकड़रिया खुर्द, अकड़रिया कला, लासा, सुल्तानपुर, बहादुरपुर और हीरापुरवा समेत कई गांवों में पानी उतरने के संकेत मिले हैं। इससे चंद्रिका देवी मंदिर के आसपास के करीब 300 दुकानदारों को कारोबार दोबारा शुरू होने की उम्मीद जगी है।

माल क्षेत्र के कई गांवों में खेतों से भी पानी घटना शुरू हुआ है। हालांकि, जलभराव के कारण किसान सरसों, मसूर, आलू, मटर और चने की अगैती बोवाई नहीं कर पाएंगे। ग्रामीणों ने बीमारियों की रोकथाम के लिए उचित इंतजाम करने की मांग की है। इस बीच भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायक नीरज बोरा ने फैजुल्लागंज का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की और रैन बसेरों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed