फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hathras scandal: CBI presents status report in high court, next hearing on March 19

हाथरस कांड :सीबीआई ने हाईकोर्ट में पेश की स्टेटस रिपोर्ट, अगली सुनवाई 19 मार्च को 

Fri, 19 Feb 2021 06:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 19 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras scandal: CBI presents status report in high court, next hearing on March 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित हाथरस कांड मामले में शुक्त्रस्वार को सीबीआई ने तफ्तीश की स्टेटस रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में पेश की। कोर्ट ने इसे देखने के बाद पुन: सीलबंद लिफाफे में रखवा दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को नियत किया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने शुक्त्रस्वार को यह आदेश हाथरस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर गरिमा पूर्ण ढंग से अंतिम संस्कार के अधिकार शीर्षक से कायम जनहित याचिका पर दिया। मामले की सुनवाई के समय राज्य सरकार की तरफ  से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही और मामले में नियुक्त न्याय मित्र वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन माथुर पेश हुए।
विज्ञापन


सीबीआई के वकील अनुराग सिंह ने कोर्ट को मामले में हो रही कारवाई की जानकारी दी और तफ्तीश की स्टेटस रिपोर्ट सील कवर में पेश की। सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट के पूछने पर बताया कि केस में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इस केस की पहले सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हुई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों की सुनवाई  हाईकोर्ट  की लखनऊ पीठ में ही होने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा इलाके के बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर 2020 को चार लोगों ने कथित रूप से 19 साल की दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान युवती को  गंभीर चोट आई थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 29 सितंबर को पीड़िता की मौत हो गई थी। पीड़िता की 30 सितंबर को रात के अंधेरे में उसके घर के पास ही अंत्येष्टि कर दी गई थी। उसके परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर किया, जबकि स्थानीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि परिवार की इच्छा के मुताबिक ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed