फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hariom pandey spokes about Muslim community

बढ़ती जनसंख्या के लिए बीजेपी सांसद ने मुस्लिमों को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 28 Jul 2018 08:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 28 Jul 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
hariom pandey spokes about Muslim community
हरिओम पांडेय

भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने आबादी नियंत्रण के लिए एक समान विशेष कानून पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा नही हुआ तो जल्द ही एक नए पाकिस्तान की मांग शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


रोहिग्यां मुस्लिमों समेत ऐसे अन्य लोगों को माब लिंचिंग के लिए जिम्मेदार ठहरते हुए कहा कि बहुविवाह और नौ-दस बच्चे पैदा करने की पृथा समस्याएं बढ़ा रही हैं। अधिक बच्चे होने से उनकी शिक्षा, रोजी व रोटी का प्रबंध हो नहीं पाता तो ये अराजकता का रास्ता पकड़ते हैं।
विज्ञापन


फोन पर ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए सांसद ने कहा कि एक मुसलमान दो से तीन विवाह कर लेता है। एक से तीन से चार बच्चे हो जाते हैं। इससे जनसंख्या बढ़ती है। ऊपर से ये पत्नियों व बच्चों को छोड़ देते हैं। इस अमानवीयता पर भी रोक लगाना जरूरी है। कहा कि जब बच्चों को शिक्षा और रोजी-रोटी नहीं मिलेगी तो अराजकता फैलेगी ही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसीलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समस्या

सांसद ने कहा कि देश में मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इससे कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। सरकार जनसंख्या नियंत्रण के जो कार्यक्रम चला रही है उसमें मुसलमानों को भी इसमें शामिल किया जाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार को नया सामान कानून बनाने की जरूरत है। जो सभी पर एक तरीके से लागू हो।

प्रदेश के पश्चिमी जिलों का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि कई जगह मुस्लिम आबादी 52 से 58 प्रतिशत हो गई है। इन जिलों की स्थितियां सभी को पता हैं। यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब एक नए पाकिस्तान मांग शुरू हो जाएगी।

देश में हो रहे हंगामे की यही वजह

सांसद ने कहा कि जब पूरा देश विविधता के बावजूद देश के कानून व संविधान पर विश्वास करता है तो अलग से शरिया अदालतों की स्थापना की जा रही है। ये सब नए पाकिस्तान के हालात पैदा करने की तरफ इशारा करते हैं।

उन्होंने माब लिंचिंग का जिक्र तो नही किया, लेकिन कहा कि देश में जगह-जगह जो हंगामे व उपद्रव हो रहे हैं, उसके पीछे यही सब कारण हैं। रोहिग्यां मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोग सिर्फ भारत की तरफ ही जान बूझकर रूख कर रहे हैं। इससे सावधान होने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed